कांके: साइबर अपराधियों ने डीजीपी अनुराग गुप्ता का फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट
Kanke, Ranchi | Feb 8, 2025 डीजीपी अनुराग गुप्ता का साइबर अपराधियों ने फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाया है। मामला सामने आने के बाद शनिवार सुबह करीब दस बजे डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि उन्होंने साइबर सेल में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है, और लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के फर्जी अकाउंट से सावधान रहें।