कांके: मेन रोड पर समाज के बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा नशे के खिलाफ जागरूक अभियान चलाया गया
Kanke, Ranchi | Feb 8, 2025 रांची के मेन रोड में शनिवार दोपहर करीब एक बजे समाज के बुद्धिजीवी वर्ग के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा। इस दौरान वे हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को नशे से दूर रहने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि वे रांची के विभिन्न इलाकों में नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा घर और परिवार बर्बाद कर देता है इससे दूर रहने की जरूरत है।