कांके: अरगोड़ा में आरजेडी प्रवक्ता ने अमेरिका से भारतीयों को भारत भेजने पर केंद्र सरकार को घेरा
Kanke, Ranchi | Feb 8, 2025 अरगोड़ा स्थित आरजेडी कार्यालय में शनिवार सुबह करीब 11 बजे आरजेडी प्रवक्ता डॉ मनोज ने अमेरिका से भारतीयों को भारत भेजे जाने पर केंद्र सरकार को घेरा है। इन्होंने कहा कि भारतीयों को हाथों में हथकड़ी डालकर अमेरिका से भारतीयों को भारत भेजा जा रहा है वह शर्मनाक घटना है। इन्होंने कहा कि पीएम मोदी का 56 इंच का सीना कहां चल गया और गृह मंत्री अमित शाह की बोलती बंद है।