प्रतापपुर: पुलिस ने बताया, विधायक पुत्र का अपहरण नहीं, शराब पीकर दो गुटों में हुई मारपीट
चतरा विधायक जनार्दन पासवान के पुत्र सौरव के अपहरण की खबर को रांची पुलिस ने खारिज कर दिया है। पुलिस ने इसे छात्रों के दो गुटों के बीच शराब पीकर हुई मारपीट का मामला बताया। सिटी एसपी ने कहा कि सौरव अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे। फोन पर दूसरे छात्र से कहासुनी और गाली-गलौज हुई, जिसके बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। मारपीट के दौरान वाहन की खिड़की तोड़ने का प्रयास हु