फतुहा: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत महिलाओं ने रविवार को भी सीएचसी में कराई स्वास्थ्य जांच
Fatwah, Patna | Sep 21, 2025 स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत रविवार को भी फतुहा सीएचसी में करीब 400 महिलाओं ने स्वास्थ्य की जांच कराई है। सीएचसी पहुंची हर महिलाओं के बीपी,एनीमिया, शुगर, हर्ट सहित सभी तरह के जांच किए गए हैं। आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराया गया है। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार प्रभात,डॉक्टर प्रिया,स्वास्थ्य प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश,मनीष कुमार,दीपशिखा मौजूद रहे है।