फतुहा: पटना लायंस क्लब ऑफ़ जस्टिस द्वारा फतुहा हाई स्कूल में वृक्षारोपण किया गया
Fatwah, Patna | Sep 20, 2025 फतुहा हाई स्कूल मैदान में पटना लायंस क्लब ऑफ़ जस्टिस के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत स्कूल के मैदान में 25 प्रकार के फलदार वृक्ष,शो प्लांट व औषधीय पौधा रोपण किया गया है। इस अवसर पर लाइंस क्लब के जस्टिस संजय प्रिया,विनोद कुमार सिन्हा, प्रकाश रंजन, प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार,जिला परिषद सदस्य अमित कुमार बब्लु मौजूद रहे हैं।