फतुहा: जेठुली हाई स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मारी, मौत
Fatwah, Patna | Sep 20, 2025 जेठुली हाई स्कूल के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक अधेड़ को गोली मार दी है। अपराधियों ने दनादन तीन गोली मारी है। गोली से घायल जख्मी की पहचान जेठुली गांव निवासी बसु मियां के रूप में हुई है। बसु मियां रेडी वाटर और पंचर का दुकान चलता है। बाइक सवार अपराधी गोली मारने के बाद कच्ची दरगाह की ओर भाग गया है। परिजनों ने बताया कि पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी है।