फतुहा: लगातार बारिश से फतुहा शहर में जलजमाव, बिगड़ी शहर की सूरत
Fatwah, Patna | Sep 20, 2025 लगातार हो रही बारिश से फतुहा में इतना जलजमाव है कि फतुहा शहर का सूरत ही बिगड़ गया है। शहर का पूर्वी द्वार कहा जाने वाला रैपुरा का इमली तल स्टेट हाईवे का ऐसा हालत हो गया है कि जल जमाव रहने से आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होता है। जल जमाव भी ऐसा है कि जब स्टेट हाईवे से कोई भारी वाहन गुजरती है, तो जल जमाव का पानी स्थानीय दुकानदारों के दुकानों में घुस जा रही है।