फतुहा: पति-पत्नी के झगड़े में गढोचक गांव से थाने लाया गया आरोपी, हथकड़ी और रस्सी लेकर हुआ फरार
Fatwah, Patna | Sep 18, 2025 पति-पत्नी के झगड़ा में गढ़ो गांव से थाना लाया गया आरोपी हथकड़ी व रस्सी लेकर फरार हो गया है। इस घटना से नदी थाना के पुलिस अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस के साथ-साथ आरोपी के परिजन भी इधर-उधर अता-पता करने में जुटे हैं। आरोपी नशे का आदी है। वह नशे की हालत में पत्नी और बच्चों को पीट रहा था। जिसे सूचना पर डायल 112 पुलिस ने गिरफ्तार कर नदी थाना लाया था।