बक्सर: नागर के सिंडिकेट स्थित नहर पुल के पास अपराधियों ने छात्र से चेन और नगदी लूटी, विरोध करने पर की मारपीट, छात्र जख्मी
Buxar, Buxar | Mar 2, 2025 शहर के सिंडिकेट स्थित नहर पुल के पास अपराधियों ने एक छात्र पर जानलेवा हमला कर लूटपाट कर लिया. जिससे वह जख्मी हो गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है. यह घटना औद्योगिक क्षेत्र थाना के अहिरौली निवासी छात्र प्रांशु चौबे के साथ घटी. इस मामले में पीडित छात्र द्वारा नगर थाना में आवेदन दिया गया है