Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss

*हत्या के प्रयास के मामले में हथियार उपलब्ध कराने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 12 क्वार्टर पुलिस चौकी की बड़ी सफलता : एसपी सिद्धान्त जैन* हिसार, 18 जुलाई। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशन में जिले में अपराधियों एवं अवैध हथियारों के नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी 12 क्वार्टर की टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के एक मामले में आरोपियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। इस बारे में प्रभारी ASI राकेश कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशिष उर्फ आशी पुत्र गुलशन निवासी महावीर कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने हत्या के प्रयास के मामले में शामिल आरोपियों को वारदात में इस्तेमाल करने के लिए अवैध हथियार उपलब्ध करवाया था । पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी एक हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध हथियार सहित विभिन्न संगीन अपराधों के लगभग आधा दर्जन मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने अब तक किन-किन व्यक्तियों को अवैध हथियार उपलब्ध करवाए हैं, हथियार कहां से लाए गए तथा इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में सामने आने वाले सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि अवैध हथियार उपलब्ध कराकर अपराध को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध हिसार पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अपराधियों को संरक्षण देने या उन्हें हथियार उपलब्ध कराने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Uklana, Hissar | Jul 18, 2026