बेगूसराय: जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न
जिले के 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. परीक्षा एक पालियो में सम्पन्न हुई. जहां कुल 12,108 परीक्षार्थियों में 5,520 उपस्थित एवं 6,588 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने शनिवार की शाम 05:00 बजे कही.