जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बड़ीसादड़ी क्षेत्र में निकुम्भ उप तहसील, थाना, तहसील कार्यालय एवं उपखंड कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने, ई-फाइलिंग प्रणाली लागू करने और संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।