एडीजे वन प्रेम शंकर की अदालत में डायन बिसाही के आरोप में तिहरे हत्याकांड के मामले में गुमला प्रखंड के लूटो गांव निवासी आरोपित बिपता उरांव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि अदा नहीं करने पर अतिरिक्त छह माह की सजा भुगतना पड़ सकता है। डायन बिसाही के शक में आरोपी ने तिहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।