जहानाबाद: लाल मंदिर में चोरी, चोर भगवान की चांदी की आंखें भी ले उड़े
जहानाबाद स्थित लाल मंदिर में चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से शेष नाग, त्रिशूल और भगवान की चांदी की आंखें गायब कर दी गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। मंदिर समिति ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।