बांका: अमरपुर में उत्पाद विभाग ने एक बोतल शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Jan 4, 2025 उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की मध्य रात्री अमरपुर से एक बोतल शराब के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उत्पाद विभाग ने शनिवार की सुबह 11:30 बजे से सदर अस्पताल में दोनों का मेडिकल जांच कराकर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि अमरपुर निवासी सर्वेश कुमार व अरूण कुमार को एक बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।