बांका: आत्मा बांका ने कृषि सभागार में आरपीएल बैच का उद्घाटन किया
Banka, Banka | Jan 3, 2025 कृषि सभागार में शनिवार दोपहर 2:00 बजे आत्मा बांका द्वारा आरपीएल बैच का उद्घाटन किया गया। कृषि प्रसार सेवा प्रदाता के शीर्षक पर इस प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है, एवं यह सत्र 10 दिनों के लिए चलेगा। प्रशिक्षण में कुल 30 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी दीपक कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।