बांका: बढ़ैत गांव के 16 केबी ट्रांसफार्मर से क्वॉयल चोरी, जेई ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया
Banka, Banka | Jan 3, 2025 बढ़ैत गांव से 16 केबी के ट्रांसफार्मर से क्वॉयल की चोरी हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे कनीय अभियंता राजीव कुमार ने जांच पड़ताल की और फिर शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3:30 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अज्ञात के विरुद्ध शिकायत किया है। इसके पूर्व भी दर्जनो ट्रांसफार्मर से क्वॉयल की चोरी हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।