बांका: धान खरीद को लेकर डीएम ने समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक की, खरीद का दिया निर्देश
Banka, Banka | Jan 3, 2025 डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार करीब चार बजे शाम में धान अधिप्राप्ति 2024-2025 में नियमानुसार सभी किसान का धान एमएसपी पर खरीद हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी को निर्देश दिया गया कि प्रति दिन प्रत्येक प्रखंड में कम से कम 300 एमटी धान खरीद करना है। सभी किसान से संपर्क करें और उनको एमएसपी का लाभ मिल जाए।