बांका: झखड़ा गांव में वृद्ध दंपति के घर पर शाम को असामाजिक तत्वों ने की रोड़ेबाजी, पुलिस में शिकायत दर्ज
Banka, Banka | Jan 3, 2025 झखड़ा गांव में शाम ढलने के साथी वृद्ध प्रदीप झा के घर पर असामाजिक तत्व के द्वारा पिछले एक सप्ताह से रोड़ेबाजी की जा रही है। जिससे वृद्ध प्रदीप झा और उसकी पत्नी बृजबाला देवी परेशान है। जहां घटना को लेकर पीड़ित दंपति शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत करते हुए असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।