चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 चिलगु शहरबेड़ा तक वन वे सड़क पर गोवंश लदे पिकअप वेन और वेगनर कार में टक्कर हो गई।जिसमें गोवंश घायल हो गया है।मौके पर गोवंश लदे पिकअप वेन के चालक फरार हो गया है।घटना मंगलवार देर की है।सूचना पर पुलिस पहुंचे तथा मामले की छानबीन किया।दुर्घटनाग्रस्त दोनो वाहन को हटाया गया।