किशनगंज: NQAS मूल्यांकन के तहत ठाकुरगंज सीएचसी का निरीक्षण किया गया
किशनगंज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप बनाने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। गुरुवार को 4 बजे NQAS के तहत जिलास्तरीय पियर असेसमेंट दल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरगंज का निरीक्षण किया। सदर अस्पताल में CS ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को NQAS मानकों के अनुरूप बनाने कि प्रक्रिया जारी है।