मुज़फ्फरनगर: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा गया ज्ञापन
डीएम कार्यालय पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी को सोपा।जिसमें व्यापारियों ने कहा कि लगातार व्यापारी सरकार को टैक्स देता रहता है।लेकिन सरकार उनके लिए कुछ नहीं सोच रही है।उन्होंने कहा कि अध्यापक व कलाकारों की भांति उनके बारे में भी सोचा जाए।