मुज़फ्फरनगर: खुब्बापुर थप्पड़ कांड के पीड़ित छात्र की पढ़ाई हेतु आगे आई संस्था, सर्कुलर रोड के कार्यालय पर BSA को दिया ₹28800 का चेक
गांव खुब्बापुर में छात्र के साथ हुए थप्पड़ कांड के पीड़ित छात्र की शिक्षा का खर्च सईद मुर्तजा ट्रस्ट के सेक्रेटरी सलमान सईद उठाएगें। उन्होंने सर्कुलर रोड स्थित BSA कार्यालय पर BSA संदीप कुमार को 28,800 रुपए का चेक सौंपते हुए छात्र की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली है। बता दें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर छात्र का दाखिला मुजफ्फरनगर के शारदेन स्कूल में कराया गया था।