मुज़फ्फरनगर: जड़ौदा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा में एक नवविवाहिता तन्नू का शव फांसी के फंदे पर अपने घर में लटका हुआ मिला। जिस पर जैसे ही ससुरालियों को जानकारी लगी तो उन्होंने तुरन्त ही पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस के द्वार शव का पंचनामा पर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी।वही नवविवाहित तन्नू परिजनों के द्वारा हंगामा करते हुए ससुरालयों पर हत्या का आरोप लगाया है।