अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कटोरिया में प्रभात फेरी सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभात फेरी स्कूल परिसर से निकलकर कटोरिया बाजार का भ्रमण कर वापस स्कूल परिसर लौटी। जहां दोपहर करीब दो बजे तक छात्राओ द्वारा नृत्य, पेंटिंग, भाषण, स्वागत गान सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।