राजनांदगांव: बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र में मधुमक्खी के हमले से दो लोगों की मौत, तीन घायलों का उपचार मेडिकल कॉलेज में जारी
राजनांदगांव शहर के बजरंगपुर नवागांव क्षेत्र में मधुमक्खी के हमले से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है,इसके साथ ही तीन लोग घायल हुए हैं,घायलों का उपचार शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है,खेत में काम करने गए लोगों पर मधुमक्खियों के द्वारा हमला किया गया था,जिसमें दो लोगों की मौत जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है हुई है और घायलों का इलाज जारी है।