बहोरीबंद: बहोरीबंद में गणेश महोत्सव के लिए कारीगरों ने पकड़ी रफ्तार, मिट्टी से बन रहे गणपति के मनमोहक स्वरूप
बहोरीबंद। हर वर्ष आयोजित होने वाले श्री गणेश महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। बहोरीबंद तहसील क्षेत्र में गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने के लिए मूर्तिकार दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कारीगरों के हाथों की बढ़ती रफ्तार के साथ मिट्टी की प्रतिमाएं अब धीरे-धीरे भगवान श्री गणेश के आकर्षक स्वरूप में ढलने लगी हैं।