Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
manojbetul900
4
बैतूल नगर: बैतूल: पुरानी रंजिश में शादी से लौट रहे बुजुर्ग के साथ गांव के युवक ने की मारपीट, साईं खंडारा गांव की घटना
Betul Nagar, Betul
| Apr 28, 2026
बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत साइखंडारा गांव में सोमवार शाम 6:00 बजे शादी समारोह से लॉटरी बुजुर्ग के के साथ गांव की युवक ने जमकर मारपीट कर ली इसके बाद डायल 112 के द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया।
#national
#crime
MORE NEWS
➡️ ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार के एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन बैतूल के सह-आयोजन में ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग विषय पर पीएम विश्वकर्मा जागरूकता कार्यक्रम जिला पंचायत कार्यालय में 28 जुलाई को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट उपस्थित थी। कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा स्कीम में पंजीकृत 190 से ज्यादा हितग्राहियों ने भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा शासन की विभिन्न स्कीमों, उद्यमिता, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, शासकीय योजनाओं, कौशल विकास, मार्केटिंग, लोन प्रोसेस एवं विशेष रूप से राज्य स्तरीय पीएमयू से वक्ता मुनेश द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं एक्सपोर्ट विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कार्यक्रम के दौरान भारतीय डाक द्वारा निशुल्क बचत खाते खोले गए एवं साथ ही क्यूआर कोड एवं बॉक्स उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम के दौरान सभी पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों से स्कीम के संबंध में फीडबैक भी लिया गया एवं आवश्यक मार्दशन देकर समस्या का निराकरण भी किया। कार्यक्रम में एमएसएमई इंदौर से सहायक निदेशक गौरव गोयल, विकास, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बैतूल से महाप्रबंधक श्रीमती तृप्ति पाटिल, प्रवीण, लीड बैंक अधिकारी श्री आशुतोष सिंह, भारतीय डाक विभाग श्री नितेश सिंह, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक प्रदीप पटेल, शासकीय आईटीआई से प्राचार्य शुभम वानखेडे, गोविंदा पवार, एनएसडीसी सागर तिवारी एवं हथकरघा विभाग कुमारी पूजा मौर्य, श्री शुभम एवं भोपाल से श्री मुनीश गवाहदे उपस्थित हुए। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul
Betul, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026
➡️ #एक_पेड़_मां_के_नाम_अभियान और हरियाली महोत्सव के तहत किया पौधरोपण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड प्रभातपट्टन द्वारा "एक पेड़ मां के नाम" अभियान एवं हरियाली महोत्सव के अंतर्गत ग्राम बिरौली झिल्पा स्थित प्रस्फुटन समिति की वाटिका में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर बर्खाड़े के खेत में स्थित प्रस्फुटन वाटिका में 15 आम के पौधे रोपित किए गए। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष इसी वाटिका में 50 पौधे लगाए गए थे, जिनमें से 40 पौधे वर्तमान में सुरक्षित एवं जीवित हैं। यह समिति द्वारा पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्रीमती राधा बरोदे, मेंटर श्री माधोराव कापसे, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर बर्खाड़े, सचिव श्री पंजाबराव रोशन हजारे तथा समिति के अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधरोपण का संकल्प लिया। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul
Betul, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026
➡️ "मेरा युवा भारत" की जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न जिले में युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से संचालित "मेरा युवा भारत" अभियान के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने की। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती वदना जाट ने कहा कि "मेरा युवा भारत" भारत सरकार का युवा सशक्तिकरण का प्रमुख मंच है। इसका लक्ष्य 15 से 29 वर्ष के युवाओं को कौशल विकास, नेतृत्व, स्वैच्छिक सेवा और सामाजिक कार्यों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से युवा स्वयंसेवी गतिविधियों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सरकारी योजनाओं और प्रतियोगिताओं की जानकारी एक ही जगह प्राप्त कर सकते हैं। जिला युवा अधिकारी ने समिति को बताया कि बैतूल जिले में "मेरा युवा भारत" के अंतर्गत से अधिक युवा पंजीकृत हो चुके हैं। आगामी महीनों में जिले के सभी विकासखंडों में युवा संवाद, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, खेल प्रतियोगिताएं और उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही कॉलेजों और आईटीआई में पंजीकरण शिविर लगाकर अधिक से अधिक युवाओं को इस मंच से जोड़ने की योजना है। अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विभाग अपनी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने के लिए "मेरा युवा भारत" पोर्टल का उपयोग करे। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों के माध्यम से गांव-गांव में डिजिटल साक्षरता, नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियान चलाए जाएं। समिति के सदस्य संस्थाओं ने भी अपने-अपने क्षेत्र में युवाओं को जोड़कर कार्यक्रमों को सफल बनाने का सुझाव दिया। अंत में यह निर्णय लिया गया कि हर तीन महीने में बैठक कर अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी, ताकि बैतूल के युवा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभा सकें। CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul
Betul, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026
➡️ नशा मुक्ति भारत अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को मेरा युवा भारत बैतूल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अध्यक्ष जनभागीदारी समिति श्री घनश्याम मदान, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे, जिला अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्रीमती पूजा कुरील उपस्थिति रही। मेरा युवा भारत बैतूल जिला अधिकारी श्रीमती सुषमा गवली ने बताया कि मेरा युवा भारत द्वारा जिला स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता, रील कंपटीशन, नृत्य एवं गायन, कविता पाठ, वाद-विवाद, नारा लेखन प्रतियोगिता विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर के विजेता प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आयोजित गायन प्रतियोगिता में प्रथम नन्दिनी चौहान, कविता पाठ में प्रथम पियूष लोनहारे, चित्रकला में प्रथम उमा सोनी, वाद विवाद प्रथम लतिका साहू, नारे लेखन में प्रथम भूपेन्द्र यादव, लघु फिल्म अर्जुन धाड़से, नुक्कड़ नाटक करण धाडसे की टीम, नृत्य योगेश लिल्होरे की टीम रही। विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे ने कहा कि आज हर युवा नशे की चपेट में आता जा रहा है। इस क्षेत्र में हम सभी को विशेष पहल करने की आवश्यकता है। श्री घनश्याम मदान ने कहा कि यदि युवा पीढ़ी को नशे की लत से दूर नहीं किया गया तो आने वाला समय विनाशकारी साबित होगा। डॉ जीपी साहू ने कहा कि भारत सरकार की यह अनूठी पहल है। इसके माध्यम से युवाओं में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। बड़ी संख्या में युवाओं ने इसमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष पवार तथा आभार श्री धनंजय सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शंकर सातनकर, डॉ.सुखदेव डोंगरे, सुखदेव गुजरे, करुणा देशमुख, सुशील उदयपुरे, महेश गुंजेले, हुकुमचंद कालभोर, युगल किशोर सरले, गौरी बालापुरे,अनिता सोनी, शिवदयाल साहू, निधीश मिश्रा, संदिप राने, कृष्णा गवासे, गीता मालवीय, मेघा मालवीय, विशाल आर्य दीपमला, कविता कापसे, संजना धुर्वे, रोशनी आर्य, शिवसागर सिंह, हेमन्त, अलकेश धोटे, राहुल पाटनकर को नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ दिलाई गई। अभियान का पोस्टर भी विमोचित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul
Betul, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026
➡️ संदीपनी विद्यालय घोड़ाडोंगरी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता शिविर आयोजित महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संदीपनी विद्यालय घोड़ाडोंगरी में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी बृजेन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन तथा वन स्टॉप सेंटर प्रशासक श्रीमती अनामिका तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। शिविर में वन स्टॉप सेंटर की एडमिनिस्ट्रेटर श्रीमती शिखा भौरासे ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की असुरक्षा, हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में उसे छिपाने या संकोच करने के बजाय तत्काल अपने परिजनों, शिक्षकों अथवा संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें। उन्होंने बालिकाओं और बालकों को पॉक्सो अधिनियम, बाल सुरक्षा, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर सोफिया पीटर ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली, महिलाओं एवं बालिकाओं को उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता सेवाओं तथा संकट की स्थिति में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य विवेक तिवारी ने विभाग की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul
Betul, Madhya Pradesh | Jul 27, 2026
बैतूल नगर: बैतूल: पुरानी रंजिश में शादी से लौट रहे बुजुर्ग के साथ गांव के युवक ने की मारपीट, साईं खंडारा गांव की घटना - Betul Nagar News