भिंड नगर: मेला ग्राउंड हॉल में जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदोरिया का दिखा काव्य रूप, कवि सम्मेलन में सुनाई कविताएं, वीडियो वायरल
भिंड शहर के मेला ग्राउंड हॉल में आयोजित स्थानीय कवि सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदोरिया ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंच से अपनी कविताएं और रचनाएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें सुनकर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उनके काव्य पाठ को दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों की गूंज से पूरा हॉल गूंज उठा।कामना सिंह भदोरिया को लोग जनप्रतिनिधि के रूप में जानते थे