अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय ने गुरुवार को विकासखंड अशोकनगर के ग्राम कोलुआ स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के तहत प्रवेशोत्सव 2026 में छात्र-छात्राओं का फूलमाला और तिलक से स्वागत कर स्कूल में प्रवेश कराया तथा नि:शुल्क पुस्तकों का वितरण किया।