बिसण्डा पुलिस को बड़ी सफलता, 2 किलो 700 ग्राम अवैध गांजे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार*
*बाँदा।* पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे *ऑपरेशन ईगल* अभियान के तहत थाना बिसण्डा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बांदा-बिसण्डा मार्ग पर खुरहण्ड मोड़ के पास से एक अभियुक्त को 02 किलो 700 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान *पुनीत पुत्र राममिलन निवासी महावीर का पुरवा अंश बिलगांव, थाना बिसण्डा* के रूप में हुई है।
थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि दिनांक 03/04 सितंबर की देर रात गश्त के दौरान कार्रवाई की गई। अभियुक्त के खिलाफ थाना बिसण्डा में *मु0अ0सं0 406/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट* के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं।
*बरामदगी - 2.7 किलो गांजा*
*टीम में - थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, उ0नि0 गौरव कुमार मिश्रा, कां0 जितेंद्र सिंह और कां0 संगम शामिल रहे।*
Atarra, Banda | Sep 4, 2026