हनुमानगढ़ जंक्शन पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक बाइक सवार युवक को 139 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हनुमानगढ़ जंक्शन थाना में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। गश्त कर रही पुलिस टीम ने आरोपी वसीम अकरम को अफीम सहित गिरफ्तार किया है।