फारबिसगंज: किरकिचिया पंचायत में खेतों में नाले का गंदा पानी बहने से खेती प्रभावित, स्थानीय लोग एसडीओ से मिले
किरकिचिया पंचायत में नाले का गंदा पानी बहने से लोगों की खेती प्रभावित हो रही है। इस को लेकर पूर्व मुखिया शमीम अहमद के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने फारबिसगंज एसडीओ से मुलाकात कर वस्तु स्थिति को रखा। मंगलवार को एक बजे जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया नाले का गंदा पानी बहने से लोगों की खेती प्रभावित हो रहा है। खेती बंद हो गया है। प्रशासन ध्यान दें।