रादौर के गांव टोपरा कलां में तिरंगा यात्रा के दौरान शहीद मेहर सिंह को नमन।
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा ने आज, तिरंगा यात्रा के दौरान गांव टोपरा कलां पहुंचकर, शहीद मेहर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने, शहीद मेहर सिंह की समाधि पर तिरंगा फहराया। और देश के लिए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले, वीर शहीदों का योगदान सदैव याद रखा जाएगा।
तिरंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों में भी, देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने शहीद मेहर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का संदेश दिया।
Ambala, Ambala | Aug 14, 2026