‘सेल्फी विद तिरंगा’ के माध्यम से जिला बाल संरक्षण इकाई ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
यमुनानगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई, यमुनानगर द्वारा तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रप्रेम तथा देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया गया।
इसी कड़ी में जिला बाल संरक्षण इकाई, यमुनानगर से सामाजिक कार्यकर्ता रंजन शर्मा, आउटरीच वर्कर गुरप्रीत सिंह एवं गौरव ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर आमजन को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान को याद करने का अवसर देता है, जिनके संघर्ष और त्याग के कारण देश ने स्वतंत्रता प्राप्त की। आज हमारा कर्तव्य है कि हम देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने, संविधान के मूल्यों का सम्मान करने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर बच्चों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए मिलकर कार्य करें।
जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बच्चों के संरक्षण, सुरक्षा, पुनर्वास एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। ‘सेल्फी विद तिरंगा’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी न केवल राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहित कर रहे हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी पहुंचा रहे हैं।
इस अवसर पर रंजन शर्मा, गुरप्रीत सिंह एवं गौरव ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, कार्यालयों एवं संस्थानों में तिरंगे के प्रति पूर्ण सम्मान रखते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करें और देश की प्रगति में अपना योगदान दें।
उन्होंने संदेश दिया कि—
“तिरंगा हमारी शान है,
तिरंगा हमारी पहचान है।
देश की एकता और अखंडता के लिए
हम सबका योगदान महान है।”
जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳
Ambala, Ambala | Aug 13, 2026