कोरबा: कोरबा में कानून व्यवस्था पर सवाल, सीएसईबी चौकी क्षेत्र में खड़ी स्कॉर्पियो का शीशा टूटा
Korba, Korba | Jul 11, 2026 कोरबा जिले में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं ने एक बार फिर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां गणेश इन होटल के सामने खड़ी एक स्कॉर्पियो वाहन का शीशा शुक्रववार देर रात एक युवक द्वारा पत्थर मारकर तोड़े जाने का वीडियो कथित रूप से सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है।