हरिद्वार: आप कार्यकर्ताओं ने जम्मू के कठुआ में आतंकी हमले में शहीदों को दी प्रेमनगर आश्रम घाट पर श्रद्धांजलि
बुधवार शाम आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रेमनगर आश्रम घाट पर इकट्ठा हुए। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं ने जम्मू के कठुआ में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। आप कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखते हुए मां गंगा में दीपदान किया और केंद्र सरकार से मांग की कि इन आतंकियों को करारा जवाब दिया जाए, जिससे हमारे जवान दोबारा ना शहीद हो।