हरिद्वार: कांवड मेले के मध्यनजर एसडीएम अजयवीर सिंह ने कांवड़ पटरी से रानीपुर झाल के बीच हटवाया अवैध अतिक्रमण, जमकर गरजी जेसीबी
कांवड मेले के मध्यनजर आज हरिद्वार के SDM अजयवीर सिंह ने कावड़ पटरी से लेकर रानीपुर झाल के बीच अवैध अतिक्रमण हटवाया। लोगों के विरोध के बीच जेसीबी की मदद से जबरन अवैध दुकानों को तोड़ा गया। बता दें कि जल्द ही धर्मनगरी हरिद्वार में विश्व प्रसिद्ध कांवड़ मेले की शुरुआत होने वाली है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है।