हरिद्वार: मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में 69.74 प्रतिशत हुआ कुल मतदान, रोशनाबाद मुख्यालय से जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया आंकड़ा
हरिद्वार की मंगलौर विधानसभा पर हुए उपचुनाव में कुल मिलाकर 69.74 प्रतिशत मतदान हुआ। रोशनाबाद मुख्यालय से जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल आंकड़ा जारी किया। हालांकि कई बूथों पर हंगामा भी हुआ लेकिन दिनभर जिले के एसएसपी और जिला निर्वाचन अधिकारी मतदान प्रक्रिया पर नजर बनाए रहे। सुबह 8 बजे वोटिंग प्रक्रिया शुरू हुई और शाम 6 बजे तक लोगों ने अपना वोट डाला।