हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने लड़ाई झगड़ा करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को कडछ मोहल्ले से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आज कडछ मौहल्ले से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के ऊपर न्यायालय में साल 2017 से लड़ाई झगड़े का मुकदमा चल रहा है। लंबे समय तक दोनों न्यायालय से वांछित चल रहे थे। इसके बाद न्यायालय ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर जमानत वारंट जारी किया और न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आज दोनों को गिरफ्तार किया गया।