कैराना: सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त ने कैराना तहसील, ब्लॉक व नगरपालिका का किया निरीक्षण, अधीनस्थ अधिकारियों को दिए निर्देश
Kairana, Shamli | Feb 21, 2026 सहारनपुर मंडल के अपर आयुक्त रमेश यादव ने कैराना तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व संबंधी प्रकरणों, भू-विवादों से जुड़े वादों की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही दाखिल-खारिज, खसरा-खतौनी समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान तहसील परिसर में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया गया।