चांदपुर: चांदपुर के गांव रूपपुर में पलक झपकते ही तेंदुआ ने कुत्ते के बच्चे को उठा लिया
बिजनौर जिले में फैली तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। चांदपुर के गांव रूपपुर में एक तेंदुआ आबादी में घुस आया और गांव में घूम रहे कुत्ते के बच्चे को उठा ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई गुरुवार को सुबह 10:00 बजे ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से तेंदुआ आबादी के नजदीक दिखाई दे रहा था। फिलहाल वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की गई है।