वर्ष 2012 में शामली जिले के थाना आदर्शमंडी पर प्रमोद कुमार निवासी गांव कसेरवा खुर्द के विरुद्ध हत्या करने और शव छिपाने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित कर दिया था। साथ ही, न्यायालय में प्रभावी एवं सशक्त पैरवी की। शनिवार को न्यायालय ने दोषी को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई है और अर्थदंड लगाया है।