पीएम मोदी ने हर वर्ग और हर क्षेत्र की मजबूती के लिए काम किया: सुभाष कत्याल
- केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में किया सुशासन कायम
भिवानी, 14 अक्टूबर। हरियाणा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष कत्याल ने कहा है कि प्रधानमंत्री ने 25 वर्षों की जनसेवा के दौरान कई मील के पत्थर स्थापित किए हैं। धारा 370 को समाप्त करना हो या राम मंदिर का निर्माण, ऑपरेशन सिंदूर हो, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश हित के कड़े और बड़े ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं।
सुभाष कत्याल आज भिवानी में उनके सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने हर वर्ग और हर क्षेत्र की मजबूती के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री ने समय-समय पर देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, किसान हित में, महिला के उत्थान के लिए और पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए अनेक निर्णय लिए हैं, जिनसे आमजन के हित के साथ-साथ देश के विकास को गति मिली है।
कत्याल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पद चिन्हों पर चलते हुए हरियाणा की भाजपा सरकार भी समाज के सभी वर्गों के हित के लिए कार्य कर रही है। पहले केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल और अब नायब सिंह सैनी ने प्रदेश मेें सुशासन कायम किया है और बुनियादी ढांचे के विकास तथा जनकल्याण कारी योजनाओं को आगे बढाने का कार्य किया है। पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता से योजनाओं का लाभ मिल रहा है। बिना पर्ची व बिना खर्ची के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है।
उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और कहा कि सिर्फ झूठ बोलकर विपक्ष लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है, जबकि हकिकत यह है कि आज जनता ने विपक्ष के नेताओं को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि भाजपा सरकार की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जो वायदे जनता से सरकार ने किए है उन्हें हर हाल में पूरा किया जाएगा।
पंजाबी समुदाय के मौजीज लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज की एकजुटता पर बल दिया और कहा कि भाजपा ने समुदाय को हमेशा मान- सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी समाज की प्रदेश व देश की तरक्की में हमेशा अहम भूमिका रही है।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता सोहनलाल मक्कड़, अविनाश सरदाना, दिवान चंद रहेजा, सुरेश अरोड़ा, ज्वाहर मित्ताथलिया, हर्ष दीप डूडेजा, विनोद गाबा, शशि भूषण, बिशंबर अरोड़ा, भानू प्रताप, प्रिया असीजा, संजय जोशी, विनोद चावला, दर्शन मिढ्ढा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।