भिवानी खण्ड स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी सम्पन्न, युवा वैज्ञानिकों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक
भिवानी, 15 अक्टूबर।
खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री युद्धवीर सिंह के नेतृत्व में TIT वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भिवानी में ब्लॉक स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2026-27 का भव्य एवं सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री युद्धवीर सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और जिला व राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियां बच्चों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को विकसित करती हैं।
विज्ञान प्रदर्शनी का कुशल आयोजन प्राचार्य श्री डी. पी. कौशिक, वरिष्ट प्रवक्ता श्री अनिल अरोड़ा एवं श्री नरेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें वरिष्ठ प्रवक्ता प्रवेश गौतम का अतिविशेष योगदान रहा। प्राचार्य श्री डी. पी. कौशिक ने विद्यार्थियों को बड़ा वैज्ञानिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
वैज्ञानिक मॉडलों के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल के रूप में श्री राकेश कुमार , श्री रवि प्रकाश, श्रीमती आशा सांगवान , श्रीमती सीमा रानी एवं श्री हेमंत शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन प्रवक्ता अनिल अरोड़ा व नरेन्द्र शर्मा ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रजिस्ट्रेशन टीम की प्रवक्ता आशा, पूजा, पूनम तथा TIT विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
प्रदर्शनी के विषयवार परिणाम इस प्रकार रहे :-
थीम मैथमेटिकल मॉडलिंग एंड कम्प्यूटेशनल थिंकिंग में प्रथम - TIT सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी, द्वितीय - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना, तृतीय - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापोड़ा।
थीम इंडीजीनस एग्रीकल्चर प्रैक्टिसेज में प्रथम - SRS लैब स्कूल, भिवानी, द्वितीय - TIT सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी, तृतीय - GGSSS देवसर।
थीम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फॉर बेटर लाइफ में प्रथम - TIT सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी, द्वितीय - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानहेरू, तृतीय - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवसर।
थीम रूरल ट्रांसफॉर्मेशन में प्रथम - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापोड़ा, द्वितीय - TIT सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी, तृतीय - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवसर।
थीम ग्रीन एनर्जी एंड एनवायरनमेंटल कंजर्वेशन में प्रथम - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगराना, द्वितीय - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवसर, तृतीय - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक।
थीम डिजास्टर मैनेजमेंट में प्रथम - TIT सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी, द्वितीय - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निमड़ीवाली, तृतीय - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खरक कलां।
थीम हेल्थ, हाइजीन एंड सैनिटेशन में प्रथम - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बामला, द्वितीय - SRS, भिवानी, तृतीय - TIT सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिवानी।
TIT वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ओवरऑल चैंपियन रहा
कार्यक्रम के अंत में खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री युद्धवीर सिंह ने बताया कि प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 500, 400 एवं 300 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा और इन सभी विद्यार्थियों का जिला स्तरीय प्रदर्शनी के लिए चयन किया गया है।