ढीमरखेड़ा: ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में डीजल-पेट्रोल संकट, किसानों की बढ़ी चिंता
कटनी जिले की ढीमरखेड़ा तहसील में डीजल और पेट्रोल की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं कई पेट्रोल पंपों पर डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने से ट्रैक्टर, पंपसेट और कृषि यंत्रों का संचालन प्रभावित हो रहा है। खेतों की तैयारी और सिंचाई जैसे जरूरी कार्यों पर संकट मंडरा रहा है। किसान ईंधन के लिए कई किलोमीटर दूर जाने को मजबूर हैं।