लालगंज: भाजपा किसान मोर्चा ने तहसील के जिम्मेदार अधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए, उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आजमगढ़ जनपद के मेंहनगर तहसील के तहसीलदार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने इस संबंध में राज्यपाल और उत्तर प्रदेश सरकार को उप जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा है। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अशोक सिंह ने तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी पर मेहनगर तहसील को भ्रष्टाचार का केंद्र बनाने का आरोप लगाया।