फिरोजाबाद के जैन नगर में हंगामा, प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, परिजनों ने हॉस्पिटल पर लगाए लापरवाही के आरोप
फिरोजाबाद। जैन नगर, डॉ वीना जैन के बगल वाली गली स्थित "आरोग्यम हॉस्पिटल" में प्रसव के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है।
परिजनों के अनुसार महिला ने बच्चे को जन्म दिया, उसके बाद अचानक तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद हॉस्पिटल से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की स्थिति और गंभीर हो गई।
घटना के बाद परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने हॉस्पिटल के बाहर पहुंचकर हंगामा किया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर भीड़ जमा हो गई और एम्बुलेंस भी बुलाई गई।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
DDM NEWS
रिपोर्ट - कश्मीर सिंह जर्नलिस्ट
इस घटना पर आप क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।
इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
#Firozabad #JainNagar #ArogyamHospital #FirozabadNews #DDMNews #KashmirSingh #UPNews #BreakingNews
---