लालगंज: मसूदपट्टी निवासी युवक के साथ हुए साइबर फ्रॉड में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम ने ₹27,000 कराए वापस, चेहरे पर आई मुस्कान
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में गंभीरपुर थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । मसूदपट्टी गांव निवासी हेमंत चौहान पुत्र लालचन्द्र चौहान के साथ विगत दिनों साइबर फ्रॉड की घटना हुई थी । साइबर ठगों ने धोखाधड़ी कर उसके ₹27000 ठग लिए थे । जिसके बाद इस संबंध में पीड़ित युवक हेमंत चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी ।